
Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गोमो में शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए. बताया जा रहा है कि इस घटना में गोमो लोको बाजार निवासी सरफुद्दीन अंसारी लोको ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उनका दोनों पैर कट गया. घटना के बाद रेल पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरफुद्दीन अंसारी को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है. सरफुद्दीन अंसारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.




