
Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज माण्डर उप चुनाव के आलोक में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया. उपायुक्त छवि रंजन ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी मतदानकर्मियों से उनके ट्रेनिंग के स्तर की जानकारी ली.
डीसी ने मतदानकर्मियों से पूछे सवाल
उपायुक्त छवि रंजन ने इस निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदानकर्मियों से उनके कार्यों के संबंध में सवाल भी किए तथा उनका विस्तार से विश्लेषण भी किया.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तपिश से राहत देगी बारिश, इन जिलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर
डीसी ने भी दिया प्रशिक्षण
उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि मॉक पोल से पहले अगर किसी भी तरह की तकनीकी खराबी आती है तो क्या स्टेप्स लेने हैं. और मॉक पोल के बाद जब वोटिंग शुरू हो चुकी हो, तब अगर मशीन में खराबी आती है फिर क्या स्टेप्स लेने होंगे. इसके साथ उन्होंने टेंडर वोट, चैलेंज वोट, फॉर्म 17 क ख ग समेत अन्य विषयों पर भी जानकारी दी.
पूरी एकाग्रता से करें प्रशिक्षण प्राप्त
उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पुरी एकाग्रता से ट्रेनरों की बात को सुने और साथ ही बताई जाने वाली बातों को गांठ बांध लें. प्रशिक्षण का ज्ञान ही मतदान दिवस के दिन कारगर साबित होगा.




