DhanbadJharkhand

धनबाद : भारतीय युवा संस्था की वार्षिक सम्मेलन में सशक्त संस्था बनाने को लेकर मंथन

Dhanbad : मंगलवार को भारतीय युवा संस्था ने वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया. जयसवाल विवाह मंडप भूदा में आयोजित सम्मेलन में संस्था के सैकड़ों सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक सुर से कहा कि युवा ही देश की शक्ति है और इस संस्था में युवाओं की भागीदारी अच्छी है जो संस्था को सशक्त बनाती है. संस्था के इस आयोजन में सम्मानित अतिथि गण एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

संस्था के संयोजक राज राणा ने कहा धनबाद जिले के तमाम जगहों में इस संस्था के द्वारा समय-समय पर बहुत से कल्याणकारी कार्य हुए है. गरीब बेसहारा लोगों को इस संस्था के द्वारा हमेशा यथासंभव मदद किया जाता है. इसके अलावा संस्था के कार्य एवं सहयोग के बारे में चर्चा तथा भविष्य में करने वाले गतिविधियों पर भी चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तप‍िश से राहत देगी बार‍िश, इन ज‍िलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर

नये जिला कमेटी का गठन

इसके साथ संस्था के नये जिला कमेटी का गठन किया गया. जिसमें जिला संयोजक राणा चट्टराज को बनाया गया. जिला अध्यक्ष पीयूष सरकार, जिला सचिव पप्पू राउत को बनाया गया. और भी सदस्यों साथी को पद एवं जिम्मेदारी दी गई.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष लाली सिंह, अजय नारायण लाल, राकेश सिंह आदि लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:Elephant Terror : जंगल में हाथी-गांव में दहशत, राजाबासा जंगल में डेरा जमाए 114 हाथियों को कॉरिडोर में मूवमेंट कराने बंगाल से पहुंची टीम VIDEO

Related Articles

Back to top button