JharkhandRanchiSaraikela

सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का स्पेशल टास्क फोर्स ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब, डोडा समेत अन्य समान बरामद 

Ranchi: सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार का स्पेशल टास्क फोर्स ने भंडाफोड़ किया है. सरायकेला एसपी के निर्देश पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दो मिनी शराब फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ-साथ डोडा भी बरामद किया है. एसआई विपुल ओझा समेत अन्य दो लोगों के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क फोर्स की टीम गुप्त सूचना चौका थाना क्षेत्र में चल रहे दो मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.

पुलिस की टीम हैसाकोचा स्थित जंगल क्षेत्र में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री में अचानक दबिश दी. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग-अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन एवं शराब बनाने में प्रयोग हो रहे 16 बोरा डोडा भी बरामद किया है. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि यहां से डोडा राजस्थान भेजा जाता था. कारोबार में शामिल सभी आरोपी फिलहाल फरार है. जिसकी तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.

थानेदार को सख्त चेतावनी शिकायत मिलने पर नपे जाएंगे

सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने जिले में चल रहे अवैध कारोबार को लेकर सख्त निर्देश दिये है. उन्होंने कहा कि अवैध धंधेबाज या तो सुधर जाएं, या इलाका छोड़ दें. साथ ही थानेदारों को भी साफ चेतावनी दिया है कि यदि उनके इलाकों से अवैध धंधों की शिकायत मिलती है तो नपे जाएंगे. इसके बाद से ही जिले में हर थानेदार इन दिनों अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. अवैध स्क्रैप, बालू, लॉटरी के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रहीं है. लगातार बढ़ते पुलिसिया कार्रवाई से जिले के अवैध कारोबारी और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री एवं कई वरीय पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में नशा मुक्ति के लिये बृहत स्तर पर अभियान चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button