JharkhandKhuntiRanchi

PLFI के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार, कट्टा, गोली, पर्चा समेत अन्य सामान बरामद

Ranchi: खूंटी के तपकारा पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. तपकरा थाना क्षेत्र के तेतर टोली से बाईक सवार दोनों उग्रवादी के पास से पुलिस ने हथियार, पीएलएफआई पर्चा समेत अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में विष्णु मांझी उर्फ एडी और सामु डोडराय का नाम शामिल है. दोनों उग्रवादी तोरपा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. उग्रवादी के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, चार पीएलएफआई का पर्चा, पांच मोबाईल, एक बाईक (JH01P 4246) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि तेतर टोली के पास दो व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार रखा हुआ है. जिसमें से एक व्यक्ति PLFI ग्रुप का एरिया कमांडर भी है.

त्वरित कार्रवाई की जाने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर एसडीपीओ तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम तेतरटोली के पास पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति बाईक से आ रहा था और पुलिस को देखकर भागने लग गये. हालांकि मौके पर मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे विष्णु मांझी उर्फ एडी और सामु डोडराय को दबोच लिया. तलाशी के क्रम में विष्णु मांझी उर्फ एडी के पास से लोडेड देशी क‌ट्टा, दो गोली, PLFI का पर्चा एवं 03 मोबाईल जबकि सामु डोडराय के पास से दो गोली, PLFI का पर्चा, दो मोबाईल और बाईक बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button