
Jehanabad: जिले के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई है . मृतक की पहचान अनैमा गांव के महेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है . जानकारी के अनुसार वह पटना जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था. स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन खुल रही थी , इतने में मृतक ने दौड़ कर ट्रेन को पकड़ना चाहा, इसी में उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा और ट्रेन से कट गया , जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला दूसरे स्थान पर




