Court NewsLead NewsRanchi

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड करें अनिवार्य, बिना परमिट पर करें कार्रवाई: हाई कोर्ट

Ranchi: हाई कोर्ट ने गुरुवार को मौखिक कहा कि परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक एसपी रांची शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों का ड्रेस कोड निर्धारित करें, बिना परमिट वाले ऑटो पर कड़ी कार्रवाई करें. कोर्ट ने मौखिक कहा कि (ई रिक्शा ) वाले आठ से 10 यात्रियों को बैठा कर चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. कुछ ई रिक्शा वाले हाफ पैंट पर ही गाड़ी चलते देखे गए हैं, उसमें कई महिलाएं भी बैठी थी. ऐसे में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के लिए एक ड्रेस कोड होना जरूरी है, ताकि ऑटो या ई रिक्शा चालकों को देखकर किसी को शर्मिंदगी का एहसास ना हो.

कोर्ट ने मौखिक कहा कि ऑटो या ई रिक्शा चलाने वाले अपने परमिट के अनुसार निर्धारित रूट पर अपने वाहन चलाएं यह सुनिश्चित करना जरूरी है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी एवं नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम को लगातार इनपर नजर रखनी होगी. ऐसा देखा गया है कि ऑटो ई रिक्शा चालक अपने निर्धारित रूट को छोड़कर मेन रोड ( महात्मा गांधी मार्ग) में अपने वाहन चलाते हैं जिससे मेन रोड में यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है. कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी एवं परिवहन विभाग के सचिव को फ्रेश शपथ पत्र दाखिल कर रांची में ट्रैफिक की व्यवस्था को लेकर उठाएंगे कदम की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से देने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई 4 जुलाई निर्धारित की है.  हाईकोर्ट ने गुरुवार को जनवरी 2022 में राजधानी के बिरसा चौक में ऑटो से महिला की हुई मौत मामले में दाखिल शिव शंकर शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई की.

इसे भी पढ़ें: RIMS में सामान्य मरीजों का इलाज जमीन पर और VIP पेशेंट के लिए खास व्यवस्था…तो क्या इसे बंद कर देना चाहिए: HC

Related Articles

Back to top button