JharkhandRanchi

झारखंड चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तैयारी में जुटा पुलिस मुख्यालय

Ranchi: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमें में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसकी शुरुआत वर्षों से एक ही जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले से होगी. तीन साल या उससे ज्यादा समय से जिलों में तैनात एसआई, परिचारी, इंस्पेक्टर, परिचारी प्रवर के तबादले किए जाएंगे. पुलिस मुख्यालय जिलो से ऐसे पुलिसकर्मी की सूची मांगी है. तबादले के लिए निर्धारित अवधि 31 दिसंबर 2024 तक के समय की गणना होगी.

बताया जा रहा है कि कुछ जिलों को छोड़ सभी जिलो से तबादला लिस्ट पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है. प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में फेरबदल की तैयारी है. झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. संभावना है कि सितंबर में विधानसभा चुनाव हो. चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा इलेक्शन को लेकर घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. ऐसे में सरकार की ओर से पहले ही अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button