JharkhandLead NewsNEWSSports

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 27 खिलाड़ियों को दिया नियुक्ति पत्र

Ranchi:  राज्य सरकार आने वाले समय में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उसे प्रोत्साहित करने के लिये और भी योजना लायेगी. प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को 27 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने ज्वाइनिंग लेटर दिया. कहा कि अभी कई खिलाड़ियों को नौकरी मिली है. अब भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका दिये जाने की जरूरत है. जो यहां तक नहीं पहुंच सके हैं, वे निराश ना हों. सरकार उनके लिये भी कार्ययोजना बना रही है. सरकार लगातार अभियान चलायेगी जिसके जरिये हुनरमंद और हीरा (खिलाड़ी) तराशने में मदद मिले. प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार का हिस्सा बनाये जाने की पहल तेज होगी. कार्यक्रम में सीएम सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, खेल सचिव पूजा सिंघल, खेल निदेशक जीशान कमर, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित कई खिलाड़ी औऱ अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद :  नाइजर में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत

रग-रग में है खेल

हेमंत सोरेन के अनुसार झारखंड की धरती के नीचे प्राकृतिक संसाधन हैं तो उपर बेशुमार खेल प्रतिभाएं हैं. राज्य के युवा अरसे से खेल पटल पर राज्य का नाम रोशन करते आये हैं. यहां के युवाओं के रग-रग में खेल है. यह चिंता का विषय उनके लिये कई दिनों से रहा था कि हुनरमंद होने के बावजूद कई खिलाड़ी मुकाम हासिल नहीं कर पाते. प्रतिभावान खिलाड़ियों की दर्दनाक तस्वीर देखकर मन दु:खी होता रहा. पर अब सरकार युवा कार्य, कला संस्कृति और खेलकूद विभाग के जरिये युवाओं को सशक्त करने को लगातार प्रयासरत है. राज्य में पहली बार 24 जिलों में डीएसओ की नियुक्ति की गयी. खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी गयी है. सिमडेगा में नेशनल सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीम आयी हुई है. इससे खेल संस्कृति समृद्ध हुई है. आने वाले समय में राज्य में नेशनल, इंटरनेशनल स्तर की और भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.

जिन खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र

बुधवार को 36 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था. पर किन्हीं कारणों से कुछ खिलाड़ियों का मामला लंबित रह गया. उनके लिये अलग से समय तय किया जायेगा. फिलहाल 27 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नियुक्ति दी गयी है. उन्हें अलग अलग जिलों में योगदान देना होगा.

जिन्हें मिला पत्र-

लखी मंडल, मनीषा सिंह, वासिउल हसन, इन्दु मुंडा, अर्पणा कुमारी, जयलक्ष्मी लागुरी, कविता कुमारी, नवीन कुमार राम, देवानंद बास्के, सीमा सिन्हा, तुलसी हेंब्रम, राहुल मिंज, ज्योति कुमारी, दीपक बहादुर तितुंग, राम कुमार भट्ट, आलोक लकड़ा, अबु तालिब अंसारी, राजीव कुमार साहू, नूतन मिंज, परवीन अख्तर, प्रीति कुमारी, विमला मुंडा, फनी भूषण प्रसाद, रीना कुमारी, सुमनलता मुर्मू, सुकमति पूर्ति, संगीता खलखो.

इसे भी पढ़ें: छह वर्षीय बच्ची के साथ 28 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को जेल

 

 

Related Articles

Back to top button