Lead NewsRanchi

सरना कोड की मांग को लेकर आदिवासी समाज का रांची में चक्का जाम

  • आदिवासियों ने दी चेतावनी- मांग पूरी नहीं हुई, तो 6 दिसंबर को रेलवे ट्रैक करेंगे जाम

Ranchi : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर गुरुवार की सुबह रांची में आदिवासी समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया है. केंद्रीय सरना समिति (फूलचंद तिर्की गुट) के लोगों ने अभी कोकर चौक पर चक्का जाम कर रखा है. चक्का जाम कराने उतरे लोगों में आदिवासी महिलाओं की संख्या अधिक है.

इस दौरान आदिवासियों ने हेमंत सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की हैं. अगर आगे भी सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है, तो 6 दिसंबर को रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे.

इसे भी पढ़ें-कौन हैं फादर स्टेन स्वामी?

Related Articles

Back to top button