GiridihJharkhand

गिरिडीह गायत्री शक्तिपीठ में भगवती देवी शर्मा का मनाया गया महाप्रयाण दिवस

Giridih: गिरिडीह गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री शक्तिपीठ की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा महाप्रयाण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सोमवार को पहले जहां गायत्री शक्तिपीठ में वृक्षारोपण किया गया वहीं देर शाम शक्तिपीठ में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया.  इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भगवती देवी शर्मा को याद किया.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी में कल तक एडमिशन का मौका, आठ कोर्स के लिए सेकेंड राउंड में 130 स्टूडेंट्स का नाम

गायत्री शक्तिपीठ के हर कार्यक्रम का नेत्तृव अभियान की संचालिका शैलबाला पांड्या ने की. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूनम बरनवाल ने मौके पर मौजूद गायत्री शक्तिपीठ की महिलाओं के बीच कहा कि महिलाओं को समाजिक आजादी दिलाने में संस्थापिता भगवती देवी शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, क्योंकि हर महिलाएं आज के दौर में धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ हिस्सा ले रही है. इस दौरान शक्तिपीठ से जुड़े सदस्यों ने हर जनमानष के बीच गायत्री मंत्र देने का श्रेय भगवती देवी को बताया. इस बीच गायत्री शक्तिपीठ में धार्मिक अनुष्ठान का समापन गायत्री महामृत्युजंय मंत्र के साथ किया गया. अनुष्ठान में ललिता बरनवाल, पूनम गुप्ता, प्रियंवदा चैधरी, वंदना देवी, आशा बरनवाल, उर्मिला, वीणा गुप्ता समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

Related Articles

Back to top button