Crime NewsLead NewsNational

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Prayagraj : देश भर में अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी है. उनका शव अल्लापुर में बांघबरी गद्दी मठ के कमरे में फंदे से लटका मिला है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गयी है.

आइजी रेंज केपी सिंह ने बताया कि फिलहाल यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है. फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. मठ पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु भी पहुंच गये हैं.

इसे भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बेल, कहा- बिना सबूत बनाया बलि का बकरा

Related Articles

Back to top button