National

मोदी सरकार #NRC के लिए बना रही है डिटेंशन कैंप, हमारा मकसद अलग था : चिदंबरम

NewDelhi : डिटेंशन सेंटरों को लेकर कांग्रेस पर देश को गुमराह करने के भाजपा के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने  शनिवार को कहा कि यूपीए के समय में बने डिटेंशन कैंप का उद्देश्य अलग था, जबकि आज डिटेंशन सेंटर  NRC को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे हैं.  जान लें कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार के दौरान असम में डिटेंशन सेंटर बने थे.  अब कांग्रेस देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : #CAA Protests : मेरठ SP का पाकिस्तान चले जाने को कहने वाला वीडियो वायरल, राजनीति तेज

 हमने फॉरेनर्स ऐक्ट के तहत बनाये थे डिटेंशन सेंटर

चिदंबरम ने कहा कि हमारे समय में डिटेंशन कैंप फॉरेनर्स ऐक्ट के तहत बनाये गये थे न कि  CAA  या NRC के संदर्भ में बनाये गये थे. कहा कि फॉरेनर्स ऐक्ट के हिसाब से अगर कोई व्यक्ति विदेशी के तौर पर चिह्नित होता है तो उसे डिटेंशन सेंटर में रखने की जरूरत होती है.  एक जनहित याचिका पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम को डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया था. इसके लिए केंद्र सरकार ने फंड दिया था.

इसे भी पढ़ें : #CAA हिंसाः एएमयू में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

NRC  के लिए मोदी सरकार बना रही डिटेंशन कैंप

चिदंबरम ने  कहा कि आज डिटेंशन कैंप अलग उद्देश्य से बनाये जा रहे हैं  फॉरेनर्स ऐक्ट या हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर डिटेंशन कैंप नहीं बन रहे हैं.  मोदी सरकार NRC को ध्यान में रखकर डिटेंशन कैंप बनाना चाहती है.  कहा कि असम में डिटेंशन सेंटर NRC  को लेकर बनाये जा रहे हैं.  आरोप लगाया कि 2012 में 100-200 लोगों के लिए डिटेंशन कैंप बनाने का आदेश हुआ था.  लेकिन ये 19 लाख लोगों के लिए बना रहे हैं. हमने जो डिटेंशन कैंप बनाये,  वे जेल के भीतर ही एक अलग शेल के रूप में थे.

इससे पहले केरल के तिरुवनंतपुरम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि देश में जबतक कांग्रेस है, तबतक CAA को लागू नहीं करने दिया जायेगा. चिदंबरम ने कहा,’हमारी मांग है कि CAA को सस्पेंड किया जाये और NRC को पूरी तरह रोक दिया जाये.  कांग्रेस नेता ने कहा कि हर तरीके से CAA असंवैधानिक है

इसे भी पढ़ें : #Jammu_Kashmir : शेख अब्दुल्ला जयंती पर अवकाश खत्म, अब विलय दिवस 26 अक्टूबर होगा छुट्टी का दिन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button