JharkhandMain SliderRanchiTop Story

नये मुख्य सचिव पर दिल्ली की हामी जरूरी! ब्यूरोक्रेसी में बड़े पैमाने पर हो सकता है फेरबदल

Ranchi : राज्य के नये मुख्य सचिव पर दिल्ली की हामी अब जरूरी हो गई है. सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली आलाकमान के मंतव्य के बाद ही राज्य सरकार किसी एक के नाम पर मुहर लगायेगी. सूत्रों के अनुसार सीएस पद के लिये चार नाम सुझाये भी गये हैं. इसमें वर्तमान विकास आयुक्त डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव जलसंसाधन अरूण कुमार सिंह और मेंबर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू इंदू शेखर चतुर्वेदी का नाम शामिल है. हालांकि इंदू शेखर चतुर्वेदी  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने का आवेदन दे चुके हैं. आलाकमान का मंत्वय मिलते ही किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी. हालांकि सीएस की दौड़ में सबसे आगे डीके तिवारी चल रहे हैं. कार्मिक विभाग के सूत्रों के अनुसार 27 या 28 सितंबर को सिविल सर्विसेस बोर्ड की बैठक होगी. हालांकि यह बैठक महज औपचारिता ही होगी.

इसे भी पढ़ें – बिजली कंपनियों की कुल संपत्ति 4000 करोड़, कर्ज 6500, दूसरी लाइन से बिजली लेने में हर महीने में 17…

ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल की संभावना

नये सीएस की नियुक्ति के बाद ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर से बड़े पैमाने में फेर-बदल की संभावना है. सीएस का एक पद खाली होने से बाद एक प्रधान सचिव रैंक के अफसर को सीएस रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी. इसके अलावा प्रधान सचिव रैंक के दो पद खाली हो रहे हैं. निधी खरे और एसकेजी रहाटे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के कारण सचिव रैंक के अफसरों को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी. इस दौड़ में अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, केके सोन, पूजा सिंघल के अलावा राजीव अरूण एक्का, राहुल शर्मा, हिमानी पांडेय, सहित अन्य सचिव रैंक के अफसर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत की हकीकत : 90 हजार में बायपास सर्जरी और 9 हजार में सिजेरियन डिलेवरी

एक सीएस रैंक के अफसर की दावेदारी के कारण दिल्ली का मंतव्य हो गया जरूरी

सीएस पद के लिये भी जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है. सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि एक सीएस रैंक के अफसर की पैरवी और पहुंच के कारण मामला दिल्ली तक पहुंचा. इसके बाद दिल्ली का मंतव्य जरूरी हो गया.  अब देखना यह होगा कि सरकार किस अफसर को सीएस के पद पर नियुक्त करना चाहती है. सूत्रों के अनुसार  अगामी चुनाव को देखते हुये भी दिल्ली की हामी जरूरी हो गई.

इसे भी पढ़ें : PMAY: कैसे घर बनाएं हुजूर, जमादार मांग रहा 40 हजार

फिलहाल सीएस रैंक के ये हैं अफसर

राजीव गौबा, राजीव कुमार, बीके त्रिपाठी, यूपी सिंह, अलका तिवारी, अमित खरे और, एनएन सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं. वहीं राज्य में इंदू शेखर चतुर्वेदी, डीके तिवारी, सुखदेव सिंह, केके खंडेलवाल, एल खियांग्यते और अरूण कुमार सिंह सीएस रैंक के अफसर हैं.

Related Articles

Back to top button