BokaroJharkhand

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसवाले ने अड़ाया डंडा, बाइक सवार गिरा- बाइक के धक्के से राहगीर जख्मी

Bokaro: बोकारो ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सोमवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे बोकारो थर्मल, झारखंड चौक पर बाइक जांच अभियान चलाया गया.वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक बोकारो के सनी एसएल मुर्मू, परेश टुडू, हवलदार जे मुंडू एवं सुशील उरांव बाइकर्स को रोककर उनके कागजात की जांच कर रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 19 पुरानी योजनाओं के बदल दिये नाम

इसी दौरान पुलिसवालों ने हीरोहोंडा स्पलेंडर बाइक नंबर-जेएच 09 यू-1467 पर सवार एक युवक को डंडे से रुकने का इशारा किया. पुलिसकर्मियों को देख युवक बाइक लेकर तेजी से भागना की कोशिश में था. लेकिन एक पुलिसवाले ने बाइक के आगे डंडा अड़ा दिया. जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ा.

बुजुर्ग राहगीर जख्मी

इस दौरान सड़क किनारे जा रहे एक 60 साल के राहगीर को बाइक से धक्का लगा. धक्का लगने से राहगीर सड़क किनारे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर,चेहरे एवं हाथों पर गहरी चोंटे आयी और वह बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिसवालों ने घायल राहगीर को हॉस्पीटल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा और उसे उसके हालात पर तड़पता छोड़ दिया. बाद में चौक पर जमा स्थानीय लोगों ने घायल को डीवीसी के स्थानीय हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. बुजुर्ग के सिर पर 11 टांके लगाये गये.

इसे भी पढ़ें-केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम बदलकर कर दिया आयुष्मान भारत

पुलिस की संवेदनहीनता !

घटना के बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा की गयी, इस प्रकार की हरकत को लेकर लोग काफी आक्रोशित हो उठे. लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों के द्वारा डंडा लगाये जाने से ही इस प्रकार की घटना घटी है. जबकि ट्रैफिक सनी परेश टुडू का कहना था कि उनलोगों ने डंडा बाइक में नहीं लगाया था. जांच के क्रम में बाइक लेकर भागने के क्रम में युवक ने धक्का मारा है. पुलिस बाइक और युवक को थाना ले गयी. घायल व्यक्ति की पहचान ढोरी बस्ती में रहनेवाले नारायणपुर निवासी खीरु महतो के रुप में की गयी है. खीरु फुसरो में सकूजा गैस एजेंसी में ठेला चलाने का काम करता है.

इसे भी पढ़ें : PMAY: कैसे घर बनाएं हुजूर, जमादार मांग रहा 40 हजार

वाहन जांच वसूली का जरिया- स्थानीय

बोकारो थर्मल थाना, डीवीसी की आवासीय कॉलोनी के बिल्कुल बीचोबीच स्थित है. सड़क के इस पार कॉलोनी तो दूसरी तरफ बाजार,फल एवं सब्जी बाजार है.बाजार जाने के दौरान बाइक लेकर जानेवाले लोग अमूमन हैलमेट नहीं लेकर जाते हैं. ऐसे में जब जांच अभियान चलाया जाता है तो, उन्हें ही असुविधा होती है.

लोगों का कहना है कि थाना के सामने से ट्रिपल राइड करनेवाले बाइकर्स को पुलिस कुछ नहीं कहती. जबकि डीवीसी के कामगारों को जांच के नाम पर परेशान करती है. उनका कहना था कि वाहन जांच वसूली का नया जरिया भी बन गया है.

Related Articles

Back to top button