
NewsWing Desk: दिन भर लगातार काम करने के बाद जब भी हम बैठते है तो हमारे शरीर को आराम महसूस होता है. साथ ही हमारे काम करने की शक्ति यानि हमारा स्टैमिना भी बढता है. वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि जहां पर भी जगह मिलती है. वहां पर बैठ जाते है, लेकिन कुछ लोगों की जॉब ही ऐसी होती है. उन्हे अपने काम के लिए लगातार बैठना पड़ता है, लेकिन ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना आपके शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकता है. लगातार बैठने के कारण हम कई बीमारियों को बुलावा देते है और जिसकी वजह से हम कई तरह की परेशानियों से घिर जाते है.
इसे भी पढ़ें: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 19 पुरानी योजनाओं के बदल दिये नाम
लंबे समय तक बैठना खतरनाक बीमारियों को आमंत्रण
एक शोध में यह बात सामने आई है कि लगातार बैठने से तंबाकू खाने से होने वाली बीमारी के बराबर माना गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार ऑफिस में लगातार बैठने की वजह से आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है और कमर दर्द के साथ ही पीठ में दर्द जैसी शिकायत भी हो सकती है. इस वजह से आपकी दिनचर्या पर इस बात का काफी इफेक्ट पड सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लगातार बैठने की वजह से दिल से जुडी बीमारी, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट दुनिया का 16वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
ऐसी बीमारियों से बचने के कुछ कारगर उपाय
इन बीमारियों से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकती है. इसके लिए आप कुछ कुछ देर में अपने काम से ब्रेक ले और थोडी देर के लिए टहल कर आए. इससे आप फ्रेश भी महसूस करने लगेगी और साथ ही आपकी बॉडी थोडी एक्टिव हो जाएगी. लगातार एक ही जगह बैठने के कारण हमारा रक्त का संचार धीरे काम करने लगता है. वहीं लगातार अपने कंप्यूटर पर काम करते रहने की वजह से इसका सीधा असर आपके आंखों पर भी देखा जाता है. इससे आपकी आंख कमजोर हो सकती है.




