
फैसिलिटी एप एडमीटेड पेशेंट एवं रिलीज किये गये मरीजों का डेटा करें अपडेट
Ranchi : जिले के सभी निजी अस्पतालों के साथ उपायुक्त छविरंजन ने बैठक की. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उन सभी निजी अस्पतालों ने भाग लिया जहां कोविड-19 का इलाज किया जाता है. इस दौरान अस्पतालों की समीक्षा भी की गयी.
उपायुक्त छवि रंजन ने सभी संबंधित अस्पतालों को अस्पताल में बेड की उपलब्धता, आइसीयू, वेंटिलेटर इत्यादि संबंधी सुविधा की जानकारी फेसिलिटी एप पर प्रतिदिन अपलोड करने को कहा. इसके अतिरिक्त अस्पताल में एडमिट हो रहे कोविड-19 मरीजों एवं अस्पताल से छुट्टी लेने वाले मरीजों का आंकड़ा डेली बेसिस पर अपडेट करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ेंः हाथरस कांड : पीड़िता के परिजनों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अपनी बात रखी, अगली सुनवाई 2 नवंबर को
अस्पतालों के खिलाफ़ शो कॉज नोटिस का निर्देश

बैठक के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अस्पतालों के खिलाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा. साथ ही, वैसे अस्पताल जिन्होंने फैसिलिटी एप पर डेटा अपडेट करने में ढिलाई बरती है, उन्हें तुरंत अपडेशन में सुधार करने का निर्देश दिया गया.
बैठक के दौरान बुंडू एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता ने कहा फैसिलिटी एप पर डेटा अपडेट करने संबंधित कई बैठक पूर्व में भी हो चुकी है. इसके बावजूद कई अस्पताल फैसिलिटी एप पर डेटा अपडेट नहीं कर रहे हैं. निजी अस्पताल इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः हाइकोर्ट ने खारिज की हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल से निष्कासित विद्यार्थियों की याचिका
ऑर्किड अस्पताल ने 45 फीसदी आंकड़ा ही किया अपडेट
उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि आर्किड हॉस्पिटल में 45 प्रतिशत आंकड़ा ही अपडेट किया गया है. इस वजह से जिले के आंकड़े खराब हो रहे हैं. जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. फैसिलिटी एप की मॉनिटरिंग के लिए ग्रुप बनाये गये हैं.
जिसमें डेटा अपडेट्स की सूचना जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वारा डेली बेसिस पर जारी की जाती है. इसके बाद सभी प्राइवेट अस्पताल के प्रबंधकों की यह जिम्मेदारी है कि वह ख़ुद इसकी जिम्मेदारी लें और सतर्कता से सही-सही जानकारी साझा करें.
इसे भी पढ़ेंः IPL : केकेआर ने कहा- शीघ्र ही सुलझा लिया जायेगा नारायण के एक्शन का विवाद




