
Jamshedpur : प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और एलकेजी क्लास में एडमिशन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम तिथि 20 जनवरी को भी टेल्को वैली व्यू, आंध्रा एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल, आरवी स्कूल सहित कई स्कूलों में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी की प्रक्रिया हुई. लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 जनवरी शनिवार को शहर के हजारों बच्चों के भविष्य का फैसला होगा. अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की चाह में अभिभावक एक नहीं बल्कि कई स्कूलों के फॉर्म भरते हैं. इसमें कई के तो कई स्कूलों में नाम आ जाते हैं लेकिन किसी के हाथ निराशा लगती है. आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल बी उमा शंकर राव ने कहा कि एल केजी प्रवेश स्तर की कक्षा में प्रवेश लेने के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉटरी की गई . इस प्रक्रिया में स्कूल प्रबंधन के सदस्य, प्राचार्य और उप-प्राचार्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- कुरकुरे दिलाने के बहाने भांजे की हत्या करने वाला मामा अनिकेत कोर्ट में दोषी करार, सजा पर सुनवाई 24 को




