
New Delhi: एक दिन डराने के बाद देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है. सोमवार को 24 घंटे में देश में 1247 नए मामले सामने आये. इससे पहले रविवार को देश में 2183 नए संक्रमित मिले थे और रविवार से पहले रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या हजार या इससे नीचे रह रही थी. एकदिन में दो हजार से अधिक मामले मिलने से चौथी लहर की आशंका भी जताई जाने लगी थी. इसके ठीक अगले दिन संक्रमितों की संख्या में करीब 50 फीसदी कमी आने के बाद राहत महसूस की जा रही है.
India reports 1,247 new COVID19 cases today; Active caseload at 11,860 pic.twitter.com/iRrSTTNb6R
— ANI (@ANI) April 19, 2022
देश में पिछले 24 घंटे में 928 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अभी तक कुल 4,25,11,701 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में रिकवरी रेट 98% से ऊपर बना हुआ है. अब तक देश में कोरोना से 5,21,966 लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना से मात्र एक मरीज की मौत हुई है. राहत की बात ये है कि आज के मामले कल (सोमवार) के मुकाबले 43 फीसदी कम हैं. वहीं सोमवार को रविवार के मुकाबले 90 फीसदी ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे. जिसके बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई थी. हालांकि केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रही है.
इसे भी पढ़ें: मारपीट: डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग में दो गुट आपस में भिड़े, तीन घायल




