JharkhandLead NewsNEWSRanchi

मारपीट: डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग में दो गुट आपस में भिड़े, तीन घायल

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा बाल सुधार गृह फिर चर्चा में है. वर्चस्व की जंग में सोमवार को दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें तीन बाल बंदी घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. तब जाकर मामला शांत हुआ. इस मारपीट के पीछे वर्चस्व की जंग को बताया जा रहा है.

विवादों में रहा है बाल सुधार गृह

रांची का डुमरदगा बाल सुधार गृह अक्सर विवादों में रहता है. कभी मारपीट तो कभी नशीला पदार्थ पकड़े जाने की वजह से सुर्खियों में रहता है. हाल में ही दो आरोपियों को सदर थाना की पुलिस ने नशीला पदार्थ दीवार के बाहर से अंदर फेंकते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. इससे पहले फरवरी माह में भी बाल सुधार गृह में दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी, तब 13 बाल बंदी घायल हुए थे.

Related Articles

Back to top button