
Ranchi : झारखंड पुलिस ने नक्सलियों को बेनकाब करने के लिए पोस्टर का सहारा लिया है. खूंटी पुलिस ने पीएलएफआइ और भाकपा माओवादी के खिलाफ खूंटी जिले में अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाया है. पोस्टर में पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप सहित भाकपा माओवादी के भी कई नक्सलियों के नाम और चेहरे को दिखाया गया है. इनको पकड़वानेवाले व्यक्ति को इनाम दिया जायेगा. वहीं पुलिस ग्रामीणों को सचेत कर रही है कि ग्रामीण इन नक्सलियों के बहकावे ने नहीं आयें.

झारखंड पुलिस नक्सल इलाकों में टॉप नक्सलियों के चेहरे को ग्रामीणों को दिखा रही है. झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को नक्सलियों के बारे में बता रही है. जिसे नक्सलियों के बारे में आम लोग जादा से ज्यादा जान सकें कि नक्सली कहते क्या हैं और करते क्या हैं. खूंटी पुलिस ने नक्सलियों के चेहरे को जनता के समक्ष रखा है. जो लोग भी इनको पकड़वाने में मदद करेंगे उनको इनाम दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :सद्भावना की मिसाल : मुस्लिम दंपती ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये दिये, अयोध्या में जाकर मत्था टेका
खूंटी एसपी के निर्देश पर खूंटी पुलिस ग्रामीणों के पास जा कर नक्सलियों के बारे में बता रही कि नक्सलियों के चेहरों को गौर से देख लें और उनके बारे में जो भी सूचना हो पुलिस को तुरंत बतायें.




