Read Next
24/07/2025
उत्तर-प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, कल से कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, चक्रवाती परिसंचरण बनेगी वजह
17/03/2024
धनबाद में JPSC अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने से किया इनकार, 4 अभ्यर्थियों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार
26/02/2024
जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक पर कहा- ये राष्ट्रीय पाप है
16/01/2024
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जहां शिवलिंग का दावा, उस पानी की टंकी की होगी सफाई
06/01/2024
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला अदालत ने दी नई तारीख, अब 24 जनवरी को आएगा फैसला
06/01/2024
ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने को लेकर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला
05/01/2024
UP: एसटीफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर
15/11/2023
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस, आज लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर
23/09/2023
पीएम मोदी ने वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास, सचिन तेंदुलकर व रवि शास्त्री मंच पर रहे मौजूद
13/09/2023
सपा नेता आजम खां के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, कई जिलों में जौहर ट्रस्ट को लेकर कार्रवाई
Back to top button
Lucknow : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान गुरूवार सुबह सात बजे शुरू हो गया.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में प्रारंभ से ही लोगों का जोशो-खरोश देखने को मिल रहा है. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है. वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू
किन सीटों के लिए हो रहा मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि इस चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
पहले चरण में लगभग डेढ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 82, 24, 000 पुरुष और 68, 39, 000 महिलाएं शामिल हैं. इस चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र और 16581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं.
वहीं यूपी के बिजनौर स्थित आर्य समाज कन्या इंटर कॉलेज में सुबह से ही ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें- बिहार : चार लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दांव पर लगी है इनकी किस्मत
पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है.
गौरतलब है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 15 लाख 4 हजार 408 मतदाताओं का अबतक नहीं बन पाया है वोटर आइडी