
Giridih: 74 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गुरुवार को पूरे शान के साथ गिरिडीह के सरकारी संस्थानों के साथ निजी संस्थानों में फहराया गया। लेकिन मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के झंडा मैदान में हुआ। जहा गिरिडीह जिला पुलिस बल के अलग अलग जवानों के टुकड़ियों के जवानों के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान, केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ और एनसीसी कैडेटों के जवानों की टुकड़ियां का परेड निरीक्षण सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेनू ने खुली जीप से किया। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान इस दौरान देश सेवा के प्रति अपना जज्बा दिखाते हुए पैरेड में शामिल दिखे। निरीक्षण के क्रम में सूबे के मंत्री बादल पत्रलेख और डीसी और एसपी को सलामी भी दिया। इसके बाद मंत्री के साथ डीसी और एसपी समेत झंडा मैदान में मौजूद अधिकारियो के साथ राष्ट्र गान के बीच मंत्री ने झंडोतोलन किया। और सलामी दिया।
इस दौरान झंडोतोलन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की देश को आजादी कई बलिदानों के बाद मिला। शहीदों के लड़ाई और उनके शहीद की गाथा कहता है देश की आजादी और उसका अपना संविधान का लागू होना। कहा की गठबंधन की हेमंत सरकार अब हर वर्ग के कसौटी पर खरा उतर रही है। दुबारा देश में जब महामारी के दस्तक का आहट हुआ। तो हेमंत सरकार ने राज्य के स्वास्थ विभाग को अलर्ट कर दिया। मंत्री ने कहा की सावित्री बाई फूलो झानो योजना ने आर्थिक रूप से असहाय माता पिता के लिए एक उम्मीद बनाकर हेमंत सरकार ने उतारा। मंत्री ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का जिक्र करते हुए कहा की इस योजना से पूरे जिले में 530 बेटियों को उनका घर बसाने में सहयोग मिला। इसके लिए राज्य सरकार ने एक करोड़ 29 लाख की राशि को मंजूरी दिया। जबकि हालात को देखते हुए जिले के आंगनबाड़ी बच्चो के बीच 1 लाख 41 हजार की राशि से पोशाक का टेंडर कर पोशाक वितरण किया गया। मंत्री ने मौके पर हेमंत सरकार के कई उपलब्धि को गिनाया।
तो झंडोतोलन समारोह में ही मंत्री और डीसी ने पैरेड में शामिल आईआरबी के महिला बटालियन को पहला पुरस्कार तो दूसरा सीआरपीएफ बटालियन और तीसरा कार्मेल स्कूल के छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मौके पर बेहतर कार्य कर अच्छा परिणाम देने वाले अधिकारियो को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। झंडोतोलन के बाद झंडा मैदान में कई विभागों की झांकी भी निकाला गया। जिसमे समाज कल्याण विभाग, अग्नि शमन, उत्पाद विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग समेत कई और विभाग की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। जबकि जिला प्रशासन द्वारा पहले स्थान के लिए समाज कल्याण विभाग तो दूसरे स्थान के लिए सूचना जनसंपर्क विभाग और तीसरे स्थान के लिए कृषि विभाग की झांकी को चुना गया।
इस दौरान झंडा मैदान में कई अधिकारी के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन आनंद और पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा और हजारों की संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।
इधर पपराटांड समाहरणालय में ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने झंडोतोलन किया। जबकि पपराटांड नए पुलिस लाइन में ही एसपी अमित रेनू पहले परेड की सलामी लिया। और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, मौके पर डीसी समेत कई अधिकारी और पुलिस मेंस एसोसिशन के अधिकारी शामिल हुए। जिला पषृद में ही जिला पषृद अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ डीडीसी शशिभूषण मेहरा और जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने झंडोतोलन किया। और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जबकि नगर निगम में डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और उपनगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने झंडोतोलन किया। इस दौरान कई वार्ड पार्षद मौजूद थे। तो एसडीएम कार्यालय में सदर एसडीएम विषालदीप खलको ने झंडोतोलन किया। और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। कमोबेश, पूरा जिला मुख्यालय इस दौरान देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा।







