JharkhandLohardaga

लोहरदगा : क्रिकेट के समर कैंप का समापन

Lohardaga : लोहरदगा ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया. कैंप लगातार दस दिनों तक सुबह और शाम दो सत्रों में आयोजित किया गया. करीब 31 खिलाड़ी इसमें शामिल हुए. इन्हें क्रिकेट की तमाम बारीकियों से कोच दीपक जून, ट्रेनर सचिन रना ने अवगत कराया. मैच किस तरह खेलना है उसकी अलग अलग सिचुएशन में क्या गेम प्लान होगा ये बतलाया गया. कैंप के समापन के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता तथा सचिव आलोक रॉय ने खिलाड़ियों को इस कैंप में सिखाये गए फिटनेस ट्रेनिंग, फील्डिंग तथा बैटिंग की स्किल का पूरा फायदा उठाकर अपने खेल को उच्च पायदान पर ले जाने की अपील की. उन्होंने कहा इस तरह के कैंप का आयोजन हर तीन महीने में एक बार किया जायेगा. जिससे यहां के क्रिकेट खिलाड़ी फायदा उठा सकते हैं. कोच दीपक जून तथा ट्रेनर सचिन राणा ने सभी खिलाड़ियों की तथा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की प्रशंसा की. कहा कि खिलाडियों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी हुई है जिनमे 7 से 8 खिलाडी जरूर स्टेट रिप्रेजेंट करेंगे.

इसे भी पढ़ें – घोषणा कर भूल गयी सरकारः 12 जुलाई 2016 : वादा किया था हाई स्कूल में 18584 और कस्तूरबा स्कूल के 2233…

 कैंप में इन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

प्रेम कुमार, गोविंद शास्वत, अभिनव प्रशांत, सौरव, पप्पू वर्मा, जतिन पांडेय, आर्यन साहू, सौर्यम साहू, प्रशांत सिंह, आर्यन सिंह, साहिल अंसारी, निशांत उरांव, अफरीद, हर्ष साहू, फरहान इम्तियाज़, सदूर खेरवार, आकाश कुमार, मौसम कुमार, सौरव कुमार, सूर्यदेव प्रकाश, ओम कुमार, सुरेंद्र उरांव.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button