GiridihJharkhand

बस में मिली खलासी की लाश, ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Giridih : धनबाद से मरकच्चो वाया इसरी, बगोदर, धनवार, खोरीमहुआ, घोड़थंबा से कुबरी जाने वाली शिव डीलक्स बस में इसी बस के खलासी की लाश मिली. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव की पहचान योगेंद्र तिवारी (23) पिता लक्ष्मण तिवारी ग्राम बिशनपुर थाना राजधनवार के रूप में की गई. बताया जाता है कि उक्त बस के चालक ने शनिवार को दिन के 10 बजे सरिया थाना के मुख्य द्वार पर बस को खड़ा कर फरार हो गया. काफी देर के बाद पुलिस अधिकारियों ने उक्त बस की तलाशी ली. जहां बस में एक व्‍यक्ति की लाश मिली. जिसकी पहचान योगेंद्र तिवारी 23 वर्ष के रूप में हुई, जो इसी बस का खलासी था.

इसे भी पढ़ें – घोषणा कर भूल गयी सरकारः 13 जुलाई – सर, यह अंब्रेला स्कीम क्या होती है, जो अब तक लागू ही नहीं हुई

परिजनों ने बस मालिक पर हत्या का आरोप

परिजनों ने उसके हत्या का आरोप बस मालिक, कंडक्टर तथा ड्राइवर पर लगाया है. परिजनों का कहना है कि इसे घटना का रूप देने के लिए शव को गाड़ी पर छोड़कर वे लोग फरार हो गये. परिजनों ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर सरिया पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजे दिया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button