JharkhandLohardaga

लोहरदगा : PLFI नक्सलियों ने सीमेंट दुकान में की फायरिंग, मांगी 40 लाख की रंगदारी

Lohardaga : सदर थाना अंतर्गत हरमू रोड स्थित वर्मा सीमेंट दुकान में घुसकर पीएलएफआई नक्सलियों ने फायरिंग की और संगठन के नाम से लेवी संबंधी एक चिट्ठी दुकान में बैठी राजेंद्र वर्मा की पत्नी रीना वर्मा को देकर चलते बने. उनकी संख्या छह बतायी जा रही है.

गोलीबारी और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की घटना के बाद दुकान में बैठी रीना वर्मा ने अपने पति राजेंद्र वर्मा और लोहरदगा सदर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पलामू, हजारीबाग एवं दुमका मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

लंबे समय बाद नक्सली धमक

लोहरदगा : PLFI नक्सलियों ने सीमेंट दुकान में की फायरिंग, मांगी 40 लाख की रंगदारी
रंगदारी मांगने से संबंधित पत्र.

लंबे समय के बाद किसी नक्सली संगठन ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में इस प्रकार से गोलीबारी करते हुए खौफ कायम करने की कोशिश की है. नक्सलियों के गोली चलाने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

सदर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. वर्मा सीमेंट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नक्सलियों की पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी है. दुकान के मालिक राजेंद्र वर्मा चंद्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष भी हैं.

इसे भी पढ़ें : 5 हजार अतिरिक्त किसानों के बीच होगा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण : कृषि सचिव

Related Articles

Back to top button