BiharCrime News

दर्दनाक : बेगूसराय में एमबीए छात्र को तेजाब से नहला कर मार डाला, तीन दिन से था लापता

Begusrai : बिहार में अपराधी बेलगाम है. इसी का परिणाम है कि तीन दिन से लापता एमबीए छात्र की लाश मिली है. उसकी हत्या तेजाब से नहलाकर कर दी गई. सोमवार सुबह जिले के नगर थाना क्षेत्र के रेलवे गड्ढे में छात्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : पटना में टहलने निकली गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के रहने वाले जयराम पोद्दार के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. जो एमबीए फाइनल ईयर का छात्र था. परिजनों ने बताया कि नीतीश 25 सितंबर की शाम सब्जी लेने घर से निकला था तभी से वह लापता था. घरवालों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला सका. अगले दिन नीतीश के लापता होने की लिखित सूचना लोहिया नगर थाने में दी. इसके बावजूद भी परिजनों के द्वारा खोजबीन जारी रखी गई. इसी बीच आज सुबह स्थानीय लोगों ने पानी से भरे गड्ढे में तैरते हुए शव होने की सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने जब उस पानी से भरे गड्ढे से शव को निकाला तो उनके होश उड़ गए. परिजनों ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने पहले इसका अपहरण कर लिया, उसके बाद बेरहमी से पिटाई की. पिटाई से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने निर्मम तरीके से तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया. लाश मिलने की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : बिहार में किसानों के भारत बंद का रहा मिलाजुला असर, आवागमन बाधित

नी‍तीश, जयराम पोद्दार का इकलौता बेटा था. वह जयपुर में एमबीए के फाइनल ईयर की परीक्षा देने के बाद बेगूसराय आ गया था. मृतक के पिता ने 26 सितंबर को लोहियानगर ओपी में नीतीश के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या है या पानी में डूबने से मौत हो गयी.

Related Articles

Back to top button