GiridihJharkhand

कांग्रेस की चार पीढ़ी भी जम्मू-कश्मीर में वापस नहीं ला सकती है धारा 370, भ्रष्टाचारियों को भेजेंगे जेल : अमित शाह

गिरिडीह, गांडेय और डुमरी में में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं को किया संबोधित, भाजपा व एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की

Giridih: गुरुवार को गिरिडीह जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तीन चुनावी सभाएं हुई. पहली सभा शहर के सिहोडीह आम बगान मैदान में हुई. अमित शाह ने जनता के बीच हेमंत सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. कहा कि हेमंत सरकार और कांग्रेस के विरोध के बाद भी वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन होना तय है. अमित ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया. लेकिन मोदी की गारंटी का मतलब हर काम पूरा होने की गारंटी है. भाजपा के पांच प्राण को पूरा किया जाएगा.

पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जाएगी. युवाओं को दो हजार बेरोगाजरी भत्ता दिया जाएगा. भ्रष्टाचार के सभी मामले की जांच करा कर सारे भ्रष्टाचारी को जेल भेजा जाएगा. कहा कि 25 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण झारखंड में किया जाएगा. कहा कि धारा 370 को राहुल गांधी और उनकी चार पीढ़ी अब वापस नहीं ला सकती तो राहुल बाबा क्या है.  गृहमंत्री ने इस दौरान हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड का ट्रांफरमर जल चुका है. इसलिए हेमंत सरकार को बदलना नहीं है, बल्कि अब उखाड़ फेंकने की जरूरत है. इस सरकार को झारखंड की जनता उखाड़ फेंकने वाली है.

गृहमंत्री ने कहा कि झारखंड में सीएम और मंत्रियों की तिजोरी से करोड़ों अरबों मिलते हैं. जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच एक बच्ची कीर्ति मिश्रा गृहमंत्री की तस्वीर लेकर खड़ी थीं. इस दौरान गृहमंत्री ने बच्ची से कहा कि वह खुद तस्वीर आ कर लेंगे. जनसभा खत्म हुई  तो मंच से उतर वह भीड़ के बीच पहुंचे, और बच्ची से अपनी तस्वीर ली. इस दौरान गृह मंत्री से हाथ मिलाने के लिए लोग टूट पड़े. गृहमंत्री ने कीर्ति मिश्रा पर आशीर्वाद भरा हाथ रखा. इधर जनसभा को भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने भी संबोधित किया और कहा कि 2019 में उनसे शायद गलती हुई  जो उन्हें अपनॆ के बीच नजर अंदाज होना पड़ा.

शाहाबादी ने कहा कि हर साल महापर्व छठ में घरों में सफाई होता है उसके बाद पर्व मनाया जाता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हर लोग ऐसी सफाई करे की हेमंत सरकार का राज्य से सफाया हो जाए. जनसभा को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय कुमार शर्मा, पूर्व सांसद रविंद्र राय समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया. जनसभा में मुकेश जालान, विनीता कुमारी, बिनोद सिन्हा, संदीप डंगाईच, मेयर सुनील पासवान, डॉक्टर एसके डोकानियां, सुभाष सिन्हा, विनय सिंह, नवीन सिन्हा समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. आम बगान में जनसभा के बाद गांडेय के कुसुंभा मोड़ पर अमित शाह ने गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित जबकि डुमरी विस से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा की. सभी सभाओं में लोगों की भीड़ उमड़ी.

Related Articles

Back to top button