National

दो सप्ताह के लिए लागू हो सकता है #Lockdown5.0,  इन चीजों की मिल सकती है छूट, फोकस 11 शहरों पर  

New Delhi :  कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस बीच खबर है कि लॉकडाउन के पांचवें चरण का खाका तैयार किया जा रहा है. सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, लॉकडाउन 5.0 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही कुछ कह सकते हैं. जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन के पांचवें चरण में कोरोना प्रभावित 11 शहरों को छोड़कर बाकी देश में छूट में कुछ रियायत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ेंः जून में आठ नगर निकायों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त, चुनाव नहीं होने पर प्रशासकों की हो सकती है तैनाती

अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण 11 अत्यधिक प्रभावित शहरों पर केंद्रित होगा. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता के नाम हैं. इन शहरों में 70 फीसदी से अधिक कोरोना वायरस के मरीज हैं. केवल 5 शहरों (अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, मुंबई) में तो आंकड़ा 60 प्रतिशत के आसपास पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ेंः निजी स्कूलों के रवैये से लगा कि मेरा शिक्षा मंत्री होना बेकार: जगरनाथ महतो

वहीं पांचवें चरण में धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट मिल सकती है. लेकिन नियम और शर्तें लागू रहेंगी. धार्मिक स्थल पर कोई भी मेला या महोत्सव मनाने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही अधिक संख्या में लोग इकट्ठा नहीं होंगे. इन स्थानों पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा.

लॉकडाउन 5.0 आरंभ होने से सभी जोन में सैलून और जिम को खोलने की इजाजत दी जा सकती है. लेकिन  कंटेनमेंट जोन को ये छूट नहीं मिलेगी. हालांकि, इस चरण में किसी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. माल और मल्टीप्लैक्स पहले की तरह ही बंद रहेंगे.

शादी और अंतिम संस्कार में कुछ और लोगों को शामिल होने की छूट दी जा सकती है. जानकार सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण दो सप्ताह के लिए संभावित हो सकता है.

इसे भी पढ़ेंः #Jharkhand : संदिग्ध राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, विभाग के रडार पर 4 लाख 42 हजार से अधिक कार्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button