
Ranchi : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बुधवार को निजी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक की. उत्पाद भवन सभागार में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों के प्राचार्यों पर जमकर बरसे. उन्होंन साफ तौर पर कहा कि हम भी स्कूल चलाते हैं, लेकिन किसी से फीस नहीं लिए.
उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने अनुरोध के बाद भी निजी स्कूलों ने अभिभावकों से फीस ली. मेरे अपील पर किसी स्कूल ने तवज्जो नहीं दी. निजी स्कूलों के इस रवैये से लगा कि मेरा शिक्षा मंत्री होना बेकार है.
इसे भी पढ़ें – रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-01: पढ़ा रहे हैं ऑनलाईन, फीस वसूल रहे ऑफलाईन क्लास के
कई स्कूलों के प्राचार्य बैठक में थे मौजूद
बैठक में सीबीएसई सहोदया रांची चैप्टर के अध्यक्ष डॉ राम सिंह ने निजी स्कूलों की बात रखी. उन्होंने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूलों के कई तरह के खर्च हैं. इस बैठक में डीपीएस, संत थॉमस और कैरली स्कूल के सहित कई स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए. स्कूलों की ओर से बात रखते हुए सहोदया अध्यक्ष डॉ राम सिंह ने कहा कि अब निजी स्कूल हर माह लेंगे फीस.
पहले अधिकांश स्कूल तीन-तीन महीने पर फीस लेते थे. इसके साथ निजी स्कूलों ने कई निर्णय लिया है. स्कूल दो महीने तक बस फीस नहीं लेंगे. वहीं स्कूल ड्रेस भी नहीं बदला जायेगा. रि-एडमिशन भी नहीं लिया जायेगा. निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि लॉक डाउन होने के बाद भी स्कूलों ने सभी कर्मचारियों को सैलेरी दी है.
इसे भी पढ़ें – रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-02 : जानिये फीस के मामले में किस तरह लूट रहे हैं रांची के कोचिंग संस्थान
निजी स्कूल के प्राचार्य भगवान हो गये हैं,जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाते
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बैठक के दौरान निजी स्कूलों के प्राचार्यों से कहा कि हमने कई पत्र लिखकर आप लोगों से अनुरोध किया. किसी भी प्राचार्य ने जवाब तक नहीं दिया. उन्होंने कहा कि निजी स्कूल के प्राचार्य भगवान हो गये हैं. ये जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं. मानते हैं कि जनप्रतिनिधि एडमिशन पैरवी के लिए फोन करते होंगे, लेकिन प्राचार्य फोन तो उठायेंगे. शिक्षामंत्री ने स्पष्ट कहा कि हम आपसी तालमेल के साथ फीस को लेकर निर्णय करेंगे. मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – रांची के कोचिंग सेंटर लूट कथा-02 : जानिये फीस के मामले में किस तरह लूट रहे हैं रांची के कोचिंग संस्थान




