
Ranchi : लॉकडाउन में दूरदराज के इलाकों में फंसे झाऱखंडी मजदूरों को एयरलिफ्ट कराने का सिलसिला जारी है. पिछले दो दिनों में हेमंत सरकार के प्रयासों से मुंबई और लद्दाख से कई मजदूरों को एयरलिफ्ट कराया गया था.
इसी कड़ी में शनिवार को भी अंडमान-निकोबार में फंसे 180 मजदूरों को विशेष विमान से राज्य वापस लाया गया है. सभी मजदूर पिछले दो माह से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे थे.
बता दें कि इन्हें लाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखा था. उनके प्रयासों से ही आज 180 मजदूर घर लौटे हैं.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी मजदूरों की मेडिकल स्क्रीनिंग करायी गयी. उसके बाद सभी को भोजन का पैकेट देकर सम्मान रथ में बैठा उनके गृह जिले में रवाना किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #Palamu: अवैध हथियार साफ करने के दौरान युवक से चली गोली बहन को लगी, पुलिस के डर से भागा
सीएम ने फिर दिलाया विश्वास, घर लौटेंगे बाहर फंसे सभी मजदूर
इन मजदूरों के घर वापसी पर सीएम सोरेन ने खुशी जतायी है. उन्होंने कहा है कि सभी मजदूरों के घर वापसी से मन को सुकुन मिला है. पिछले 48 घंटे से राज्य सरकार इस काम के लिए प्रयासरत थी. यह प्रयास अब सफल हुआ है.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं. उनके आने का सिलसिला जारी है. हेमंत ने एक बार फिर से राज्यवासियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार लॉकडाउन में फंसे सभी प्रवासियों को वापस लायेगी.
इसे भी पढ़ें – #Mica कारोबार : रघुवर सरकार की एक लापरवाही… और फॉरेस्ट एक्ट 1980 को हथियार बनाकर खेल रहा वन विभाग
गुलाब का फूल देकर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने ली मजदूरों की जानकारी
इससे पहले अंडमान निकोबार से घर लौटे मजदूरों का स्वागत करने स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक स्टीफन मरांडी स्वंय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में उपस्थित थे.
इन्होंने सभी मजदूरों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया. साथ ही उनकी स्थिति की जानकारी भी ली. मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन इन मजदूरों के घऱ वापसी को लेकर स्वंय लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे.
उनके निगरानी में नगर विकास विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग एवं कोरोना नियंत्रण कक्ष ने पोर्टब्लेयर स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस से समन्वय स्थापित किया था जिसका परिणाम यह हुआ है कि दो माह से फंसे सभी 180 मजदूर को लाया जा सका है.
इसे भी पढ़ें – #Corona: जमशेदपुर से 27, हजारीबाग व सिमडेगा से 4-4, गढ़वा व खूंटी से 2-2, पलामू व गुमला से 1-1 नये कोरोना पॉजिटिव, झारखंड का आंकड़ा 563




