
Giridih : बेंगाबाद पुलिस ने बनहत्ती निवासी अनिल कुमार के घर छापेमारी कर उसके शौचालय से एक लोडेड पिस्तौल और बम बनाने का कच्चा माल बरामद किया है. अनिल को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.
एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि विस्फोटक व हथियार कहां से आये. यह भी आशंका जतायी जा रही है कि अनिल को फंसाने के लिए किसी ने शौचालय में ये सामान छिपाये होंगे.
पुलिस सूत्रों को कहना है कि बेंगाबाद पूछताछ के लिए कुछ और लोगों को हिरासत में ले सकती है.
बताया जाता है कि अनिल छत्तीसगढ़ में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता है. कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की.
इसे भी पढ़ें : पलामू : खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत, पांच बकरियां भी मरीं




