
Patna: लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता पशुपति पारस ने दावा किया है कि 6 मार्च से 10 मार्च के बीच लोकसभा चुनावों का ऐलान होगा. पटना में एनडीए की एक संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बिहार एलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने इसका खुलासा किया. इस साझा प्रेस वार्ता के दौरान आनेवाले समय में पटना में आयोजित होने वाली एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिरकत करने की भी घोषणा की गई. इस दौरान एलजेपी नेता पारस ने बताया, “हम 3 मार्च को रैली का आयोजन करने जा रहे हैं. क्योंकि, 6 और 10 मार्च के बीच कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.”
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ऐसे में चुनाव की घोषणाओं से लेकर तारीखों की जानकारी उसी तक सीमित रहती है. वही बिहार एलजेपी प्रमुख पारस से जब तारीखों की जानकारी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मीडिया में आयी खबरों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि 2014 में भी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान मार्च में हुआ था, ऐसे में गुंजाइश है कि इस साल भी मार्च में ही इसकी घोषणा हो. इसके पहले न्यूज़ एजेंसी PTI ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है. लेकिन, चुनाव आयोग ने पीटीआई की खबर का खंडन किया था.
रैली में एनडीए के दिग्गजों का होगा जमावड़ा
तीन मार्च को पटना में होनेवाली रैली में पीएम मोदी और नीतीश कुमार एकबार फिर मंच साझा करते दिखेंगे. इस रैली में केंद्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान भी शिरकत करेंगे. रैली में प्रदानमंत्री मोदी जहां पांच साल के कार्यों का हिसाब देंगे. वहीं सुशासनबाबू अपनी 14 साल की उपलब्धियां गिनवायेंगे. वहीं रैली की तारीक को लेकर पत्रकारों ने जब पूछा कि आख़िर तीन मार्च को ये रैली क्यों आयोजित की जा रही है, उसपर पशुपति पारस ने कहा कि छह से दस मार्च के बीच लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है. जिसके बाद रैली करने में बहुत अनुमति की ज़रूरत होती है.
इसे भी पढ़ेंः जावेद अख्तर गुहा को पाखंडी करार देने वाले मोदी फैन के ट्वीट से भड़के, लिखा, रेंगते कीड़े अपनी औकात…




