DhanbadJharkhand

धनबाद में सीबीआई टीम की दबिश, चार को लिया हिरासत में

Dhanbad : धनबाद के कतरास रोड मटकुरिया स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक गुरूपाल सिंह के ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दबिश दी. जिसके बाद पूछताछ में डॉ. प्रणय पुरवे का नाम सामने आने के बाद सीबीआई की टीम ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भी दबिश दी. बता दें कि फिलहाल गुरूपाल सिंह, डॉ. प्रणय पुरवे सहित अशोक चौरसिया एवं एक अन्य मयूर नमक सख्श को सीबीआई अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार पटना से किसी आयकर अधिकारी को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसके बाद धनबाद में सीबीआई नें दबिश दी. वहीं डॉ. प्रणय पुरवे, गुरूपाल सिंह, अशोक चौरसिया एवं किसी मयूर नामक शख्स का नाम सामने आ रहा है. पैसों के लेनदेन सहित कई मामलों में इन लोगों की संलिप्तता की बातें सामने आ रही है.l गुरपाल सिंह पर पूर्व से भी मामले दर्ज थे हालांकि इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. जबकि इस पूरे प्रकरण पर सीबीआइ की टीम कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. फिलहाल सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button