DhanbadJharkhand

लापता बीसीसीएल कर्मी का शव सायरा से बरामद

Dhanbad : बीसीसीएल के सुदामडीह कोल वाशरी के सेंट्रल गैरेज में हाईवा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत मोहम्मद वसीम अंसारी शव बरामद किया गया. मोहम्मद वसीम अंसारी गुरुवार से गायब था.

जिसके बाद वसीम को ढूंढा जाने लगा. वसीम अंसारी को खोजने के लिए सीआईएसएफ का कोयला भवन से खोजी कुत्ता भी मंगाया गया था. वसीम का शव सायरा में होने के आशंका के बाद सायरा में खोजबीन शुरु की गयी. तलबनुमा सायरा से वसीम का शव बाहर निकाला गया है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

परिजनों का कहना का हे वसीम हमेशा जूता और बेल्ट पहन कर रहता था, लेकिन शव में ना जूता मिला न ही बेल्ट.
स्थानीय यूनियन के प्रतिनिधियों एवं बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर वार्ता किया जिसमें सहमति बनी है.

इसे भी पढ़ें :एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Related Articles

Back to top button