JharkhandRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND NEWS : होमगार्ड जवानों ने RANCHI में किया सड़क जाम, 29000 जवान हैं आंदोलनरत

बिहार के तर्ज पर सुविधा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जवान

Ranchi: आंदोलनरत होमगार्ड जवानों ने शुक्रवार को रांची में जगन्नाथपुर-पुंदाग मुख्य सड़क को जाम कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया. मालूम हो कि 8 मार्च से अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के 29000 होमगार्ड के जवान आंदोलनरत है. जवान ड्यूटी छोड़ और रायफल जमा कर रांची में आंदोलन कर रहे हैं.

इस दौरान होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के रवि मुखर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सरकार बनेगी तो बिहार के तर्ज पर होमगार्ड जवानों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी.

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हुई सीने में तकलीफ, आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती

सरकार बने डेढ़ साल हो गई और होम गार्ड जवानों की सुध नहीं ली गई. जिस वजह से आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ा. ये समान वेतन-समान काम, सालो भर काम, सुरक्षित भविष्य निधि आदि की मांग कर रहे हैं.

इधर, वहीं गढ़वा से आई पुष्पांजलि देवी का कहना है कि होली का त्योहार सिर पर है अगर सरकार उनकी मांगों को मान लेती तो वह भी अपने परिवार के साथ होली. अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो उन्हें मजबूरन काली होली मनानी पड़ेगी.

महिला होम गार्ड जवान मलिन सिंकू ने कहा कि धरने के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल तक की समस्या रहती है.

इसे भी पढ़ें :लॉकडाउन का असर,अब अगले साल शुरू होगा प्लास्टिक पार्क

Related Articles

Back to top button