
Musabani : अक्षय नवमी पर शनिवार को मुसाबनी नंबर 3 विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आंवला वृक्ष के नीचे दर्जनों महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना की. गिरीश चंद्र झूरो देवी उच्च विद्यालय परिसर में, एटीएफ कॉलोनी में भी दर्जनों महिलाएं आवंला पेड़ की पूजा अर्चना की. इस दौरान पंडित जितेंद्र जोशी, विनोदानंद झा आदि ने महिलाओं से आंवला पेड़ की विधि पूर्वक पूजा अर्चना कराई. पण्डित जोशी ने पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए भगवान विष्णु के रूप में आंवला का पूजन होने की कथा सुनाई. बताया कि अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना करने व ब्राह्माणों को दान करने से यश व पुण्य की प्राप्ति होती है. महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की सात परिक्रमा कर वृक्ष के नीचे ही भोजन किया.
ये थे मौजूद
पूजा अर्चना करने वालों में मुख्य रूप से उर्मिला देवी, नमिता कुमारी, बीना तिवारी,ज्योति शर्मा, राम सवारी शर्मा, बिंदा देवी, सत्या तिवारी, केदारनाथ पांडे, सिंघेश्वर तिवारी, अरुण तिवारी, आरती देवी, शोभा तिवारी, मंजू तिवारी, देवरानी देवी, लक्ष्मी हजारी, रमुना देवी, आरती देवी, अजीत महाराज, आदर्श तिवारी, आज्ञा, अक्षरा, परशुराम शर्मा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा : स्वर्गछिड़ा की जुगीशोल पर आसान जीत




