
Ranchi: लॉन बॉल वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन होना है. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें झारखंड के पांच प्लेयर्स को शामिल किया गया है. इनमें 3 पुरुष सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और चंदन सिंह शामिल हैं. इसके अलावा महिला खिलाड़ियों में रुपा रानी तिर्की तथा लवली चौबे शामिल हैं. खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में 20-31 जुलाई तक चले कैंप के आधार पर किया गया है.
इसे भी पढ़ें: राज्य के सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों को मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, संकल्प जारी




