Crime NewsDhanbadJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

धनबाद के कतरास में आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच मारपीट

Ranchi/Dhanbad: धनबाद जिले के कतरास में आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के अधीन चलने वाली एक आउटसोर्सिंग में बंद कराने पहुंचे लोगों और मजदूरों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. आउटसोर्सिग कंपनी के मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच वहां दर्जनों की संख्या में काम बंद कराने वाले लोग पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों ओर से मारपीट होने लगी. जिसके बाद कंपनी बंद कराने पहुंचे लोग मौके से भाग खड़े हुए.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने जनहित याचिका वापस ली

मारपीट की घटना के दौरान पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही. मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि कतरास के हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराए जाने का आंदोलन पूर्व निर्धारित था. विस्थापन और मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी बंद कराने की घोषणा की गई थी, इसके लिए पांडेडीह और बेलदारिया बस्ती के ग्रामीण विस्थापन और मुआवजे की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में आज हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी को बंद कराने पहुंचे थे. जिसके बाद आउटसोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों ने बंद कराने पहुंचे लोगों का विरोध कर दिया.

Related Articles

Back to top button