
Palamu/Latehar: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में लेवी वसूलने के लिए क्षेत्र में घूमने की गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में जेजेएमपी के उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. लातेहार एसपी प्रशांत आनंद व एएसपी विपुल पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार के पतकी जंगल के पास छापामारी की गयी.
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य सूबेदार उरांव, पिता कमारू उरांव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम सतबरवा व विनोद उरांव, पिता रामदेव उरांव, उम्र 23 वर्ष, ग्राम परसही के रूप में की गयी. उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया.
इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लेवी वसूलने के लिए जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना जांच दर : हर दस लाख लोगों में से 8837 की हो रही जांच
ये सामान हुए जब्त
वहीं इस दौरान इन दोनों के पास से एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, कैमोफ्लाइज वर्दी दो पीस, कैमोफ्लाइज टोपी एक पीस, कैमोफ्लाइज वर्दी की पैंट दो पीस, संगठन के द्वारा लेवी वसूलने के प्रयोग में होने वाला रसीद, विभिन्न व्यवसायियों से लेवी के रूप में ली जाने वाली राशि के संबंध में डायरी एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गयी.
उन्होंने बताया कि लातेहार थाना में कांड संख्या 194/2020 के 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुअनि रंजीत राम शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – सात अगस्त को ओटीटी प्लेफार्म पर रिलिज होगी बेरमो के पीयूष प्रियंक की लिखी फिल्म ‘स्कॉटलैंड’





I used to be able to find good info from your blog posts.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
A big thank you for your article.
A big thank you for your article.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.