JharkhandLateharLead News

लातेहार: रंगदारी वसूलने आया टीएसपीसी का सबजोनल कमांडर गिरफ्तार, 8 हथियार और 560 कारतूस बरामद

Latehar: उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू प्रमंडल की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के सबजोनल कमांडर नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे जेल भेज दिया.

उग्रवादी सबजोनल कमांडर नरेश गंझू अपने दस्ते के साथ ठेकेदार रघुराम से रंगदारी (लेवी) के पैसे लेने आया था और उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि इस दौरान उसके अन्य कई साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार नरेश गंझू चतरा के लावालौंग का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी नरेश के निशानदेही पर 315 के 4 राइफल, 303 के 2 राइफल, एक देसी कट्टा, 0.32 के 33 जिंदा कारतूस, 315 के 560 जिंदा कारतूस, 9 एमएम का 4 जिंदा कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर नरेश गंझू अपने साथियों के साथ गिद्दी मोड़ के पास जंगल में एक ठेकेदार से लेवी लेने आया है. इसके बाद एएसपी विपुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की.

इसे भी पढ़ें: प्राइमरी-मिडिल शिक्षकों के वेतन-रिटायरमेंट बेनिफिट के लिए विभाग ने दिये 2 अरब रुपये

Related Articles

Back to top button