
Daltonganj : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा पतरा गांव में शनिवार को आपसी विवाद के बाद एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की. घटना में महिला के शरीर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा जल गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. तरहसी से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के परिजन गायब थे. महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. तरहसी थाना प्रभारी रामचन्द्र महतो ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. फिलहाल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया है. महिला के मायके या किसी परिजन द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. सब परिवार मिलकर जलाने की बात कह कर महिला चिल्लाने लग रही है. सदर अस्पताल में पुलिस महिला का फर्द बयान लेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: राय यूनिवर्सिटी झारखंड के शिक्षक सुधांशु मौर्य ने छात्राओं का किया यौन शोषण, विवि प्रबंधन ने कहा- मामले की जांच कर रही कमिटी
ग्रामीणों ने पति और सास-ससुर पर महिला को जलाने का लगाया आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि निरंजन साव अपनी मां मनीता देवी व पिता हरिहर साव के साथ मिलकर अपनी पत्नी खुशबू देवी पर मिट्टी तेल छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दी. आग लगाने के बाद सभी फरार हो गए. इस घटना में महिला 75 प्रतिशत जल चुकी है. बचाव-बचाव के हल्ला होने पर लोग इकट्ठा हुए तो देखा कि महिला के शरीर में आग धधक रही है. साथ ही महिला तड़प रही है. महिला के सास, ससुर, पति व अन्य सदस्य घर पर कोई नहीं है. आसपास के लोगों ने ही महिला के शरीर से आग बुझाया.
इसे भी देखें- राज्य में स्थानीय को ही मिलेगी थर्ड और फोर्थ ग्रेड की सरकारी नौकरी, कमिटी ने बनाई रिपोर्ट, 17 अप्रैल को फैसला
शुक्रवार को ही कटक से लौटी थी महिला
पंचायत समिति सदस्य खुर्शीद अनवर ने बताया कि खुशबू देवी की शादी इसी वर्ष 6 माह पूर्व हुई है. महिला का मायके रांची के खलारी में है. खुशबू देवी शुक्रवार को ही अपने पति के साथ कटक (उड़ीसा) से घर लौटी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर में आपस में झगड़ा कर रहा था. इस बीच अचानक बचाव-बचाव की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे. घायल महिला को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी थी. इधर, गांव घर के लोगों ने बताया कि सास-बहू में हमेशा किसी बात को लेकर आपसी विवाद होता रहता था. इन दिनों महिला अपने पति के साथ कटक में रह रही थी. घटना के एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही महिला अपने पति के साथ घर ओझा पतरा लौटी थी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




