National

#DelhiElection: केजरीवाल को दिल्ली में तीसरी बार AAP सरकार बनने उम्मीद, तो मोदी ने की नया मतदान रिकॉर्ड बनाने की अपील

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनायेगी.

केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके में एक मतदान केंद्र पर पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित के साथ मतदान किया. वोट करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग आप सरकार के कामों के आधार पर वोट करेंगे.

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा कार्यवाही से हटाया गया पीएम मोदी के भाषण का शब्द, विपक्ष के नेता आजाद के भी शब्द हटाये गये

मोदी ने दिल्ली के मतदाताओं से ‘नया मतदान रिकॉर्ड’ बनाने की अपील की

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ‘‘नया मतदान रिकॉर्ड’’ बनाने की अपील की है.

मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में ट्वीट किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार मतदान का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. मतदान के दिनों पर मोदी अकसर सोशल मीडिया पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील करते हैं. 

इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus: चीन में मरने वालों की संख्या 722 हुई, हुबेई से 15 भारतीय छात्र पहुंचे कोच्चि

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है. वोटिंग को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहीं अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से अधिक लोग आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतगणना 11 फरवरी को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button