JamshedpurJharkhand

बहरागोड़ा : बाइक से गिरकर डिमना निवासी दंपति घायल । किरायेदार के घर से 20 हजार नकद और कनबाली चोरी

Bahragora :बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव के पास एनएच-49 पर बाइक सवार दंपति गिरकर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी गुरुवार की रात पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से लौट रहे थे.  इसी क्रम में करीब साढे ग्यारह बजे बाइक  अनियंत्रित होने से दोनों गिरकर घायल हो गये. जगन्नाथपुर की ओर से आ रहे समाजसेवी पप्पू राउत ने देखा कि उन्हें सड़क पर घायल पड़ा देख कर अपनी कार से बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया तथा तत्काल थाना प्रभारी शशि कुमार को सूचना दी. सीएचसी में  प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला के मुंह पर गंभीर चोटें  आयी हैं. घायलों ने बताया गया कि वे जमशेदपुर के डिमना के रहने वाले है. पति का नाम महेश सिंह (48) तथा  पत्नी का नाम संगीता सिंह (45) हैं. दोनों अपने रिश्तेदार के घर खगड़पुर से  जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी दरम्यान बाइक अनियंत्रित हो गयी.

शादी में बंगाल गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी

बहरागोड़ा के राजलाबांध में मधुकंट घोष के घर में रहनेवाले किरायेदार बिकास कुमार के घर से बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगद बीस हजार रुपए और एक जोड़ा कान की बाली चोरी कर ली. बिकास कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ दो फरवरी को रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने पश्चिम बंगाल के गीधनी गये थे. जब शुक्रवार को घर आये, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने मकान मालिक को इसकी सूचना दी. मकान मालिक ने तत्काल थाना को जानकारी दी.  सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरव तथा इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू ने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त मामले का अनुसंधान जारी है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : 15 फरवरी को टिनप्लेट चौक पर स्थापित होगी पूर्व विधायक दीनानाथ पांडे की प्रतिमा

Related Articles

Back to top button