National

कश्मीर मामले पर इस्तीफा देनेवाले आइएएस अफसर को गृह मंत्रालय ने दिया शो कॉज नोटिस

New Delhi: कश्मीर मामले को लेकर इस्तीफा देनेवाले 33 वर्षीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कन्नन गोपीनाथन को गृह मंत्रालय ने शो कॉज नोटिस दिया है. गृह मंत्रालय के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह की ओर से उनसे जुलाई के एक मामले में चूक औऱ कृत्य के बारे में शो कॉज पूछा गया है. दो पेज के इस शो कॉज में उनसे पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है. उनसे पूछा गया है कि जब वह अपने गृह राज्य केरल में बाढ़ के वक्त गये थे, तो उन्होंने लौट कर उसकी रिपोर्ट जमा नहीं की है.

इसे भी पढ़ें – बुलंदशहर हिंसा: 7 आरोपी जमानत पर छूटे, जेल से निकलने पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, सेल्फी ली, जय श्री राम के नारे लगे

श्री गोपीनाथन ने पिछले हफ्ते यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वो अपनी आवाज वापस पाना चाहते हैं. कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के बाद वहां उपजे हालात से दुखी कन्नन गोपीनाथन ने कहा था कि सरकार ने लोगों के मौलिक अधिकारों को खत्म कर दिया है. गोपीनाथन सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आये थे जब 2018 में केरल में आयी बाढ़ के दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था और लोगों की मदद की थी.

जब गोपीनाथन से यह पूछा गया कि क्या आपके इस्तीफा देने का कारण यह कारण बताओ नोटिस है तो उन्होंने कहा कि इस्तीफे का कारण यह नोटिस नहीं बल्कि कश्मीर के मौजूदा हालात हैं, जहां लोगों के मौलिक अधिकारों को दरकिनार कर दिया गय है.

शोकॉज में एक अन्य कारण का जिक्र किया गया है. उनसे कहा गया है कि विभिन्न श्रेणियों में लोक प्रशासन में इनोवेशन के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए नामांकन कराने में वह विफल रहे. केंद्र ने कहा है कि इस कार्य में केंद्र के निर्देशों का पालन करने में वह विफल रहे.

इसे भी पढ़ें – फुल फर्निश्ड बोकारो डीसी आवास में छह महीने में खर्च कर दिये गये करीब 2 करोड़, अब टेंडर करके भुगतान की कोशिश

गोपीनाथन से कहा गया है कि इस शोकॉज नोटिस का जवाब दस दिनों के अंदर दें. केंद्र के द्वारा पूछे गये शोकॉज में उठाये गये बिंदुओं का खंडन करते हुए आइएएस अफसर ने कहा कि उन्होंने अपने कर्त्वयों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अपनी पूर्ण क्षमता के साथ किया है.

अपने जवाब में कन्नन गोपीनाथन ने कहा है कि मैं सम्मान से साथ सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझ पर लगाये गये अवज्ञा, कर्तव्य की उपेक्षा, विलंब करने के समेत सभी आरोप गलत हैं. यह विदित है कि मैं अपने कर्त्वयों का पालन पूरी निष्ठा, लगन और मेरी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ करता हूं. मैं अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा से ईमानदार रहा हूं. 24 दिसंबर 2018 को एडमिनिस्ट्रेटर ने मुझे अप्रैल 2017-19 के लिए 10 में से 9.95 रेटिंग दी थी. इस रेटिंग को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी स्वीकार किया था. अपने जवाब में गोपीनाथन ने हर एक सवाल का सिलसिलेवार जवाब दिया है.

इस मामले में दादर नगर हवेली के एडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल्ल खोडा ने कहा कि उन्हें शोकॉज नोटिस या उनके जवाब के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि वह अफसर उन्हें रिपोर्ट करते थे.

इसे भी पढ़ें – देश के जानेमाने निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा- बाजार में निराशा का ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा

Related Articles

Back to top button