Ramgarh

रामगढ़ में स्वर्गीय अवधेश कुमार गुप्ता मेमोरियल T-20 लीग टूर्नामेंट का 22 मई से होगा आगाज, 6 टीमें ले रही है भाग

Ramgarh:  रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में स्वर्गीय अवधेश कुमार गुप्ता मेमोरियल T20 लीग टूर्नामेंट 2023 का भव्य आगाज दिनांक 22 मई को होगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि इतने बड़े T20 टूर्नामेंट रामगढ़ में पहली बार होने जा रहा है झारखंड के कुल 8 टीम भाग ले रहे हैं जिसमें 6 टीमें रामगढ़ जिला के ही हैं खिलाड़ी सभी टीमों में पूरे झारखंड के रहेंगे यह टूर्नामेंट लीग बेसिस पर खेला जाएगा 4-4 की दो ग्रुप बनाए गए हैं प्रत्येक ग्रुप को 3-3 मैच खेलना है। उसके उपरांत टॉप के दो टीम सीधे फाइनल खेलेंगे दोनों ग्रुप के उपविजेता मतलब सेकंड टीम आपस में एक मैच खेल कर तीसरा पोजीशन हासिल करेंगे उक्त टूर्नामेंट में विजेता,उपविजेता एवं तीसरे नंबर पर आने वाले टीमों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

T20 लीग मैच प्रारंभ होने के पूर्व लगभग सभी तैयारी कर लिया गया है टर्फ विकेट पर मैच होना है टर्फ विकेट की रिपेयरिंग लगातार किया किया जा रहा है। ग्राउंड में साइड स्क्रीन दोनों टीमों के बैठने की व्यवस्था एवं अतिथियों के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने कहा इतने बड़े T20 लीग टूर्नामेंट का आयोजन रामगढ़ जिला के तमाम व्यवसायियों एसोसिएशन के सदस्यों एवं हर व्यक्ति का साथ एवं सहयोग मिल रहा है इसके वजह से इतनी बड़ी टूर्नामेंट का आयोजन हम लोग कर पा रहे हैं हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट काफी सफल टूर्नामेंट कहलाएगा जिससे वर्तमान के मौसम में भी खिलाड़ी अपनी पसीना बहा कर खेल कर खुद को आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयार होंगे हमें उम्मीद है रामगढ़ के तमाम पत्रकार बंधु आपका सहयोग हम सबको खास करके खिलाड़ियों का प्रदर्शन जन-जन तक पहुंचाएंगे.

कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहू ने कहा हम लोगों ने प्रथम T20 लीग टूर्नामेंट लड़के लोगों का 22 तारीख से स्टार्ट करने जा रहा है जिसके समापन 29 मई को किया जाएगा इसके उपरांत 5 जून से लड़कियों का 8 टीम का मैच हम सब लोग कराएंगे उसके उपरांत एक फुटबॉल टूर्नामेंट भी रामगढ़ के ऐतिहासिक छावनी फुटबॉल मैदान में हम लोगों ने कराने का प्लान किया है रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन जिले में खेल को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रोग्राम बनाए रखे हैं रामगढ़ जिला के तमाम खेल प्रेमियों एवं खेल पदाधिकारियों से सहयोग का उम्मीद है आपके सहयोग और सपोर्ट से यह सारे मैच हो सकता है जिससे खिलाड़ियों के भविष्य बनता है 22 तारीख के उद्घाटन कार्यक्रम में 29 तारीख के समापन कार्यक्रम में आप शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें.

मानद सचिव अरुण कुमार राय ने जानकारी दी 22 मई के उद्घाटन के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सहाय होंगे हम तमाम अपने जिला के खेल पदाधिकारी खेल संघ से जुड़े तमाम पदाधिकारी रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम सदस्यों एवं रामगढ़ जिला के तमाम खेल प्रेमी खिलाड़ी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर इतने बड़े टूर्नामेंट का आगाज करेंगे एवं अपने मुख्य अतिथि का स्वागत करेंगे मुझे रामगढ़ जिला के खेल प्रेमियों से आगामी टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए साथ चाहिए कृपया आप सभी अपने स्तर से छावनी फुटबॉल मैदान में बैनर देकर अपनी कंपनी दुकान या प्रचार के किसी भी बैनर पोस्टर लगा सकते हैं आपके बैनर पोस्टर लगाने से यह टूर्नामेंट सफल होगा मुझे काफी उम्मीद एवं आशा और विश्वास है। उपस्थित आरसीए के सीनियर उपाध्यक्ष सुबोध कुमार पांडे आरसीए सदस्य शिवनंदन सिंह पवन कुमार साहू रवि गुंडा राहुल जैन आलोक शर्मा चंदन कुमार इत्यादि तैयारी क्या जायजा लेते हुए।

Related Articles

Back to top button