
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलातु में एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने और उसकी हत्या का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की शाम की है. नामकुम थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें- चतरा में 10 लाख के इनामी नक्सली की हत्या
पहले जंगल में, फिर एक कमरे में ले जाकर रात भर किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि युवती सोमवार की शाम अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी. वहीं, नामकुम थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक शादी कार्यक्रम में तमाड़ निवासी संदीप लोहरा (वर्तमान पता राजा उलातू, दुमी टोली) बिना बुलाये शामिल होने गया था. वहीं पर उसने शराब भी पी ली थी. वहां से घर जाने के दौरान दूध लेकर आ रही युवती को डरा-धमकाकर अगवा करके झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहां दुष्कर्म करने के बाद उसे एक खाली कमरे में ले जाकर फिर रात भर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर युवती की हत्या करने की भी कोशिश की. लेकिन, युवती किसी तरह उसके चंगुल से भागने में सफल हुई. भागकर युवती अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन नामकुम थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी संदीप लोहरा को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- पुलिस तलाश रही है राज, 75 सिम का कैसे उपयोग करता था मारा गया नक्सली जीदन गुड़िया
पुलिस बोली- आरोपी ने जुर्म कबूला
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ने युवती के साथ रात भर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है. उसने यह भी स्वीकार किया है कि किसी को पता नहीं चल सके, इसलिए वह युवती की हत्या करना चाहता था. लेकिन, हत्या करने में सफल नहीं हो सका. पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच कराने भेजा है. वहीं कोर्ट में 164 का बयान एक-दो दिन में दर्ज कराया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- भैंस ने किया सड़क पर गोबर तो मालिक को भरना पड़ा 10,000 जुर्माना




