BiharLead News

UP में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे लालू यादव, कहा- सिविल वॉर की तरफ बढ़ रहा है देश

Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अपने आवास पर कहा कि देश सिविल वार की तरफ बढ़ रहा है. इसकी जिम्मेदार बीजेपी और मोदी सरकार है. 70 साल बाद फिर ये नया अंग्रेज भाजपा के रूप में आ गया है.

इसे भी पढ़ेंः  जमशेदपुर : अवैध संबंध की वजह से शादीशुदा जिंदगी में तूफान, पत्नी और बच्चे को छोड़कर भागा

महंगाई पर बात नहीं करते, गरीबी इतनी बढ़ गयी है, इस पर कोई बात नहीं करता. पीएम भी अपनी भाषण में सिर्फ मंदिर मस्जिद करते हैं. वे केवल दंगों, धर्म और मंदिर के बारे में बातें कर रहे हैं. लालू ने कहा कि जनता बीजेपी के दुष्प्रचार से थक चुकी है.

लालू ने कहा कि यूपी में भाजपा की करारी हार होगी. इनका सफाया हो जायेगा. जाट बाहुल इलाका है उत्तर प्रदेश, जाटों पर जो इन्होंने ज्यादती की है उस बात को लोग नहीं भूल सकते. इन लोगों को आतंकवादी कहा गया है. साफ संकेत हैं कि इस बार बीजेपी का सफाया होने वाला है. लालू ने कहा कि हम जाट बिरादरी के वोटरों से खास अपील करते हैं कि भाजपा को हराओ. उन्होंने यह भी कहा कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः औरंगाबाद में असामाजिक तत्वों ने सब्जी मंडी में लगाई आग, दर्जनों दुकान जलकर राख

Related Articles

Back to top button