Crime NewsJharkhandRanchi

RANCHI NEWS : कुरियर कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मी ने ही दिया था घटना को अंजाम

घटना में शामिल दो आरोपियों को लालपुर और कांके थाना क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा थाना पुलिस ने कुरियर कंपनी में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं चोरी के रुपये और कुछ समान भी बरामद किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित विनोद मुंडा के मकान में किरायेदार नागेश्वर महतो (23) व कांके थाना क्षेत्र के टंगराटोली बाजार निवासी शादाब आलम उर्फ गुड्डु मंसुरी (27) शामिल हैं. पुलिस ने नागेश्वर महतो के निशादेही पर शादाब आलम को गिरफ्तार किया है. चोरी के 2,95,6960 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक नागेश्वर के घर से बरामद की गयी है. जबकि शादाब के पास से 1,49,000 रुपये डीवीआर व ताला तोड़ने वाली पाइप बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand NEWS : विधानसभा अध्यक्ष के आवास में 46.59 लाख में लगेगा डेकोरेटिव पाथवे लाईट

क्या है मामला

बीते 27 जनवरी को कुरियर कंपनी के इंचार्ज मनीष कुमार ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पांच लाख रुपये व अन्य समान के चोरी की बात कही थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी. घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी नागेश्वर को गिरफ्तार किया गया. नागेश्वर की निशानदेही पर शादाब को भी पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ें : वीर स्टील फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ गिरिडीह माले ने किया आंदोलन का निर्णय

Related Articles

Back to top button