
Giridih : गिरिडीह भाकपा माले ने वीर स्टील फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर छंटनीग्रस्त कर्मियों को न्याय दिलाने की घोषणा रविवार को की. रविवार को माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा और नौशाद अहमद चांद ने बैठक की.
इस दौरान माले नेताओ के साथ वीर स्टील फैक्ट्री के करीब दो सौ वैसे मजदूर भी शामिल हुए, जिन्हें वीर स्टील फैक्ट्री प्रबंधन ने कोई काम नहीं होने की बात कहकर फैक्ट्री से निकाल दिया. जबकि काम से बाहर निकाले गए मजदूरों को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पावना का भुगतान भी करने से इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सिदगोड़ा में युवती को कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, मानगो की रहनेवाली है पीड़िता
छंटनीग्रस्त मजदूरों में आरिफ हुसैन, मिन्हाज, सफराज, मोतीलाल तिवारी, कैलाश दास, अजीत राय, पूर्ण दास, सुमित त्रिवेदी, छोटी यादव, बबलू दास, पंकज पंडित, काजल शर्मा, सूरज दास समेत कई मजदूर इस दौरान शामिल हुए. बैठक में शामिल मजदूरों का कहना था की वो लोग करीब 17 सालो से वीर स्टील फैक्ट्री में काम करते थे. और अब फैक्ट्री प्रबंधन ने बगैर विचार के उन्हें काम से निकाल दिया. जबकि उनका बकाया वेतन का भी भुगतान नहीं किया. माले नेताओ ने कहा की अगर जिला प्रशासन इन मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने में नाकाम रहा तो माले का आंदोलन मुखर होगा. क्योंकि किसी मजदूर को काम नहीं होने का बहाना बनाकर काम से हटाने का मनमानी नहीं चलने दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : रांची में रंगदारी : ऑटो वालों से प्रोटोकॉल के तहत होती है वसूली, लाखों का खेल और सब चुप (2)




